Tuesday, May 08, 2012

वेतन तक देने में सक्षम नहीं निगम : वालिया


वेतन तक देने में सक्षम नहीं निगम : वालिया 
भास्कर न्यूज त्न नई दिल्ली
दिल्ली सरकार व नगर निगम के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। सोमवार को सरकार के दो मंत्रियों व तीन विधायकों ने नगर निगम पर हमला बोलने के लिए प्रेसवार्ता बुलाई। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री डॉ अशोक वालिया ने नगर निगम की कार्य क्षमता पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए कहा कि एमसीडी अपने कर्मचारियों को वेतन तक देने में सक्षम नहीं है। वालिया का कहना था कि नगर निगम जितना राजस्व एकत्र करता है, उससे ज्यादा वह पार्षद फंड व अफसरशाही पर खर्च कर देता है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों की कुल अनुमानित आमदनी ६०८१ करोड़ रुपये है। डॉ वालिया के मुताबिक इसमें लगभग आधे २९५१ करोड़ रुपये दिल्ली सरकार द्वारा दिए जाने हैं। हाल ही में हुए चुनाव में तीनों नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके बाद से ही भाजपा नेताओं व दिल्ली सरकार के बीच तल्खी बनी हुई है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र चंदोलिया ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, नगर निगम चुनाव में खर्च हुए ३३ करोड़ रुपये का भुगतान दिल्ली सरकार करे। चंदोलिया की इस मांग पर पलटवार करते हुए डॉ वालिया ने कहा कि पिछले प्रत्येक चुनाव का खर्च नगर निगम द्वारा ही वहन किया गया था। इसलिए इस बार ऐसी मांग करना केवल छोटी राजनीति भर है। 


Source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment