Thursday, April 12, 2012

'संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दो'

'संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दो'
नवभारत टाइम्स | Apr 12, 2012, 06.00AM IST

मुंबई।। वस्त्रोद्योग, अल्संख्यक और औफाक मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने केंद्र सरकार से हिंदी को संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम् को पत्र लिखकर यह मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश में हिंदी सबसे अधिक लोग बोलते हैं। यह देश की संपर्क भाषा भी है और विदेशों में लोग इसे ही भारत की भाषा के रूप में पहचानते हैं। 

खान ने पत्र में लिखा है कि आजादी की लड़ाई के समय भी हिंदी ने लोगों को एकजुट किया था। यह सांस्कृतिक संपर्क की भाषा भी है और दुनिया की सबसे उन्नत व वैज्ञानिक लिपी में लिखी जाती है। फिल्म, मीडिया, प्रचार के क्षेत्र में भी हिंदी की लोकप्रियता जग जाहिर है। विदेशों में पढ़ाई जा रही है और दुनिया भर में इसे बोलने समझने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment