Saturday, March 17, 2012

निगमों के लिए दिल्ली के बजट में होंगे 1100 करोड़


निगमों के लिए दिल्ली के बजट में होंगे 1100 करोड़ 
भास्कर न्यूज त्न नई दिल्ली
दिल्ली सरकार राजधानी में नवगठित तीन निगमों की वित्तीय मदद के लिए अपने बजट में 1100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखेगी। शुक्रवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में निगमों के प्रशासनिक ढांचे व अधिकारियों की नियुक्ति-स्थानांतरण नीति पर भी चर्चा हुई। तीनों निगमों के नए मुख्यालयों के दफ्तर भी तय किए गए।सीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीनों नए निगमों के प्रशासनिक ढांचे संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया। तय मसौदे के मुताबिक तीनों निगमों में अलग-अलग कमिश्नर, तीन निगम सेक्रेटरी व अहम विभागों के प्रमुखों की नियुक्ति होगी। फिलहाल यह भी तय हुआ है कि सिविक सेंटर में उत्तरी दिल्ली नगर निगम व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय बनेंगे जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय कड़कडड़ूमा में होगा। दक्षिणी दिल्ली का मुख्यालय भविष्य में द्वारका में शिफ्ट होगा, इसके लिए सरकार जमीन तलाश रही है। निगम विभाजन के बाद नए निगमों के अधीन जो भी संपत्तियां आएंगी वो उसी निगम की होंगी। उन संपत्तियों से जो भी आय होगी, उस पर स्थानीय निगम का हक होगा। इस लिहाज से दक्षिणी दिल्ली सबसे धनवान निगम होगा, उत्तरी दिल्ली निगम की हालत भी कमोबेश अच्छी रहेगी।

लेकिन पूर्वी दिल्ली निगम को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी वित्त वर्ष के बजट में 1100 करोड़ रुपए का प्रावधान करने का फैसला लिया है ताकि जरूरत पडऩे पर निगमों की मदद की जा सके।

Source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment