Monday, March 12, 2012

तदर्थ नगर निगम कर्मचारियों को नियमित करने की कवायद

तदर्थ नगर निगम कर्मचारियों को नियमित करने की कवायद 
नई दिल्लीत्नआदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद दिल्ली नगर निगम में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी लगभग एक हजार कर्मचारियों को नियमित करने की योजना बना रही है। हालांकि, भाजपा के इस अभियान को विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने रोकने का फैसला किया है और इस मामले में नौ मार्च को होने वाली सदन की बैठक में विरोध किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों निगम गठन से पूर्व लगभग एक हजार तदर्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को पिछले महीने निगम की विशेष समिति ने हरी झंडी दे दी है और अब इसे शुक्रवार को आयोजित होने वाली निगम सदन की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। माना जा रहा है कि निगम के इस फैसले से सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी लाभ मिल सकता है। निगम में विपक्ष के नेता जयकिशन शर्मा का कहना है कि इस तरह का प्रस्ताव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का विरोध करने का फैसला किया है। उधर, भाजपा नेताओं की दलील है कि यदि इस प्रस्ताव को रोका गया तो तीनों निगमों के गठन के बाद इन कर्मचारियों के सामने काफी दिक्कत आएगी और इन्हें नियमित होने में काफी वक्त लग सकता है। 


Source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment