Monday, March 05, 2012

सत्तर हजार कर्मचारी जुटाने में चुनाव आयुक्त को करनी पड़ रही है मशक्कत


सत्तर हजार कर्मचारी जुटाने में चुनाव आयुक्त को करनी पड़ रही है मशक्कत 


निगम चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को लगभग 70 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। इन कर्मचारियों की सूची तैयार करने में चुनाव आयुक्त को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस समस्या के निदान के लिए बुधवार को चुनाव आयुक्त ने दिल्ली नगर निगम और दिल्ली शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की। चुनाव आयुक्त ने शिक्षा विभाग से 20 हजार कर्मचारियों की मांग की है, लेकिन विभाग इतनी संख्या में कर्मचारी उपलब्ध कराने में खुद को असमर्थ बता रहा है। वह महज 12 हजार कर्मचारी देने की बात कर रहा है। इसी तरह एमसीडी भी चार हजार कर्मचारियों के बजाय महज ढाई हजार कर्मचारी ही देने की बात कह रहा है। अन्य विभाग भी पर्याप्त संख्या में कर्मचारी देने से पीछे हट रहे हैं।  


Source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment